शहीद की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। कलेक्ट्रेट के क्रान्ति स्तंभ पर हिन्दुस्तान शोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडेटों द्वारा स्वतंत्रता की महान वीरांगना अरूणा आसफ अली की पुण्य तिथि पर मोमबत्ती जलाकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि 1942 में हुई जनक्रान्ति अगस्त क्रान्ति के नाम से जाना जाता है। इसकी अगुवाई कर देश के लोगों को गुलामी की जकड़ी हुई जंजीर से स्वतंत्र कराने का एलान किया गया। अरूणा आसफ अली भूमिगत रहकर क्रान्ति कारियों से कन्धा से कन्धा मिलाकर सहयोग करती रही। उन्होने बर्तानियां हुकूमत का छक्का छुड़ा दिया। आजाद भारत के रहनुमाओं द्वारा किये गये जुल्म को देख व सुनकर बर्तानियां हुकूमत भी शर्मा जाती होगी। मंजीत ने कहा कि जिस देश में पुरूषो से अधिक महिलाओं ने कुर्बानी दे डाली और कठिन यातनाओं को झेला है किन्तु भारत के शासकों द्वारा शहीद और संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहे है। अमर शहीदों के सपनों का भारत स्थापना दूसरी लड़ाई लड़नी होगी। अनिरूद्ध सिंह, मनोज कुमार, विजय सिंह, शिव देवी, तबिजन बेगम, सरोज, कविता आदि मौजूद रही। संचालन डा0 धरम सिंह ने किया।

Related

news 8390236914265107504

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item