सफाई कर्मियों को पेरोल से मिले मुक्ति

जौनपुर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति, प्रधान द्वारा पेरोल से मुक्ति दिलाई जाय। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसरी प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए शासन से हर तरह की लड़ाई लड़ी जायेगी। कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रधान के नियंत्रण में रखा जाय किन्तु पेरोल व्यवस्था समाप्त किया जाय एवं अन्र्तजनदीय स्थानातंरण का आदेश निर्गत किया जाय। संरक्षक प्रदीप सिंह ने कहा कि 3500 ग्राम पंचायत अधिकारी के पदो पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाय। पंचायती राज के अधीन ग्रामीण सफाई कर्मियों का वेतन बजट एक मद से किया जाय। धरने में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि दनकी मांगें नहीं मांगी गयी तो तीन अगस्त को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ धरना देकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगें। अजय लाल, मनीष यादव, प्रमोद शर्मा, केसरी प्रसाद, एमपी सिंह, विजय भान, सुनील श्रीवास्तव, प्रेमधर, मंगला यादव, दिनेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Related

news 7112138925759618082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item