चौड़ीकरण को लेकर लामबन्दी

जौनपुर। नवगठित व्यापार मण्डल कल्याण समिति ने सड़क चौड़ीकरण के लिए लामबन्दी शुरू कर दी है और पीडब्ल्यूडी विभाग से इस बात की जानकारी मांगी है कि लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग निर्णाण एवं सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकार एवं विभाग द्वारा क्या रणनीति तय की गयी है एवं जौनपुर नगर के पाॅलिटेक्निक चौराहा से रूहट्टा, ओलन्दगंज, शाही पुल, कसेरी बाजार, कोतवाली चौराहा होते हुए कुत्तुपुर बाईपास तक सड़क की क्या नाप तय की गयी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह पूछा गया है कि क्या उपरोक्त मार्ग का बाईपास घनी आबादी से ले जाया जायेगा। क्योंकि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का बयान एवं जौनपुर के कुछ संगठनों के बयानों में विरोधाभास दिखायी दे रहा है। इसीलिए हमारे संगठन ने जनसूचना अधिनियम के अंतर्गत यह प्रश्न पूछा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही संगठन की ओर से की जायेगी। सूचना अध्यक्ष जावेद अजीम द्वारा संगठन की ओर से मांगी गयी है। मौके पर साहब लाल साहू, विकास गुप्ता आदि लोग रहे।

Related

news 2440710510411185476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item