शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति प्रदान करने का निर्देश

 जौनपुर। सुइथाकला विकासखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में नवागत खण्ड विकास अधिकारी रवीन्द्र वीर यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी ने  शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति प्रदान करने का निर्देश दिया। 31 मार्च तक के मनरेगा परिसंपत्ति रजिस्टर, आधार कार्ड को मनरेगा जाब कार्ड से लिंक कराने, इन्दिरा आवास के अवशेष फोटो अनलोडिंग कराने, राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में तेजी लाने, राज्य वित्त की कार्य योजना पूर्ण किये जाने तथा विधवा, विकलांग, किसान व समाजवादी पेंशन आदि के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए, शासन द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ निष्ठा पूर्वक नियत अवधि में हीं सम्पन्न कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर भरत राज,चन्द्र देव मिश्रा, अनिल सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, राम उदय पाण्डेय, शारदा प्रसाद यादव, जय शंकर दयाल, दीपक सिंह, राजेश कुमार चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6066941760208539868

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item