कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। कोटे की दुकानों से धांधली की शिकायतें आम होती जा रही हैं। आये दिन तहसील व जिला मुख्यालय पर ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जांच पड़ताल होती है और परिणाम सामनेनहीं आ पाता। पूर्ति निरीक्षकों की धन उगाही के कारण ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसी मामले को लेकर करंजाकला विकास खण्ड के लखमीपट्टी गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार मथुरा प्रसाद द्वारा मार्च से जुलाई तक पात्र गृहस्थी का खाद्यान्न, बीपीएल व अन्त्योदय का चीनी नहीं वितरित किया गया। कोटेदार सभी सामानों का रेट निर्धारित से अधिक लिया जाता है। मिट्टी का तेल 20 रूपये लीटर दिया जाता है। उन्होने मांग किया कि जांच कर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाय। प्रदर्शन में  जोखई राम, हीरालाल,राम नन्दन, पारस नाथ, लाल मनि, निर्मल आदि मौजूद रहे।

Related

news 4998019443405597580

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item