कांवरियों का विशाल जत्था रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_714.html
जौनपुर। जिले के कावंरियों का सबसे विशाल जत्था गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां शारदा के दर्शनोपरान्त बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों की भीड़ से पूरा नगर केसरियायुक्त हो गया। बोलबम कावरिया संघ हनुमान घाट के हजारों कावंरिये एकत्र हुए और हाथी घोड़ा, कई झांकियां के साथ नाचते गाते रवाना हुए। जूलूस सद्भावना पुल, ओलन्दगंज, कालीकुत्ती होते हुए परमानतपुर के शारदा मन्दिर पहुंचा जहां मां का दर्शन करने के बाद वे पलिटेकनिक चैराहा, ओलन्दगंज, चहारसू सहित शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जौनपुर जंक्शन पहुंचा। रास्ते में कई स्थानो पर कांवरियों के जलपान की व्यवस्था की गयी थी। संस्था के अध्यक्ष सुधीर साहू के नेतृत्व जत्था रवाना फरक्का एक्सप्रेस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए जहां से कांवड़ में जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम झारखण्ड के लिए रवाना होगें। इसमें प्रमुख रूप से उदय सेठ, संदीप सेठ, सन्तोष सेठ, सत्य नारायण केसरी, गुड्डू, अश्वनी कुमार आदि रहे। शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसी प्रकार शिव शक्ति कांवरियां समिति के तत्वावधान में एक जत्था बलुवा घाट से गाजे बाजेके साथ बोल बम के नारे के साथ निकला। इसमें शामिल सैकड़ों कांवरिये सिपाह, मानिक चैक,शाही किला, सद्भावना पुल होते हुए ओलन्दगंज से भण्डारी स्टेशन पर पहंुचा वहां से सुल्तानगंज के लिए ट्रेन से रवाना हुआ। हीरालाल, नागेश निषाद, बच्चे लाल, सोहन, तुलसी आदि मौजूद रहे।

