भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति ने दी बहस का एक नया मुद्दा

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था कि प्रदेश में विगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए जिले के  27 थानो को 10 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में कुल 17 हजार 200 कार्यकर्ताओ ने घेराव किया। भाजपा का यह दावा आम जनता से लेकर खुद पार्टी के कार्यकर्ताओ के गले नही उतर रहा है। आज यह खबर अखबारो में पढ़ने के बाद आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता यह चर्चा कर रहे है। लोगो का कहना है कि किसी थाने  के घेराव कार्यक्रम में बा मुश्किल दो से तीन सौ कार्यकर्ता जुटते थें। उसमें से सबसे खराब हालत तो नगर कोतवाली और लाईनबाजार थाने के घेराव में था। इन दोनो कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ की सौ की संख्या से भी कम ही थी। ऐसे में जिला भाजपा का दावा खोखला ही साबित हो रहा है।
पार्टी हाईकमान के आदेश पर जिले में दस जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक प्रदेश की विगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में थानो का घेराव का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में छोट से लेकर बड़े नेता शामिल होने का आदेश पार्टी हाई कमान का था। सख्त आदेश के बाद भी थानो के घेराव में युवाओ और कुछ पार्टी के नये नेता और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट लेने की लाईन लगे सम्भावित प्रत्याशी तो कुछ दमखम दिया लेकिन दोनो सांसद किसी कार्यक्रम में शामिल नही हुए। जिसके कारण भाजपा का यह कार्यक्रम हवाहवाई हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओ का खुद कहना है कि हर थानो के घेराव कार्यक्रम बा मुश्किल दो सै से तीन सौ ही कार्यकर्ता जुटते थे। जिसमें से नगर कोतवाली और लाईनबाजार थाना घेराव कार्यक्रम में यह संख्या सौ के अंदर ही थी। अगर हर थानो पर कार्यकर्ताओ की उपस्थिति तीन सौ माना जाय तो इस हिसाब से कुल कार्यकर्ताओ की संख्या आठ हजार एक सौ तक पहुंचती है। ऐसे में थाना घेराव कार्यक्रम में 72 हजार 200 कार्यकर्ताओ के शामिल होने का भाजपा का दावा खोखला ही साबित हो रहा है।


Related

politics 1786854267293218692

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item