अराजक तत्त्वों द्वारा तोड़ी गई अम्बेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में रोष
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_421.html
मछलीशहर। स्थानीय
कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव में मंगलवार की रात कुछ अराजक
तत्त्वों द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई।जिसे
बुधवार को सुबह देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और देखते ही देखते
वहा पर भीड़ लग गयी।जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस
को दी।सुचना मिलते ही सीओ तहसीलदार एंव कोतवाल फोर्स लेकर मौके पर पहुच गए।
बताते है कि उक्त गांव में मंगलवार रात अराजक तत्त्वों द्वारा गांव में लगी डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसकी जानकारी सुबह होते ही ग्रामीणों सैकड़ो की संख्या में घटनास्थल पर पहुँच हंगामा कर प्रशासन के विरुद्ध अपना रोष प्रकट करने लगे और मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो तत्काल सीओ हितेन्द्र कृष्ण, तहसीलदार रामजीत मौर्या, कोतवाल धनीराम वर्मा मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचकर ग्रामीणों को समझाबुझा कर नई प्रतिमा उक्त स्थान पर स्थापित करवाने का आश्वासन दिए अधिकारियो द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए और गाव के कुछ युवक पुलिस के साथ प्रतिमा लेने के लिए मछलीशहर गए लेकिन मछलीशहर में डा साहब की प्रतिमा न मिलने पर मडियाहू से प्रतिमा लाकर उक्त स्थान पर लगाई गयी जिसके बाद अधिकारी एंव ग्रामीण दोनों ने राहत की सास लिए।