जेल में बन्द युवती के गर्भवती प्रकरण को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_373.html
जौनपुर। कांग्रेस नेत्री शालिनी सिंह के नेतृत्व में जेल में बन्द युवती के गर्भवती प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान शालिनी सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करायी जाय और दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। सच्चाई शीघ्र सभी के सामने आना चाहिए। इस अवसर पर रंजना सिंह, रिकी सोनी, रजिया बेगम, पुष्पा, मुन्नी, चन्दा, आकांक्षा गुप्ता, मेनका निगम आदि मौजूद रही।

