पत्रकार संगठनों ने किया शोक सभा

 जौनपुर। पत्रकार फूल चन्द यादव के पिता राजाराम यादव को मंगलवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होने अन्तिम सांस अपने गोपालापुर स्थित पैतृक आवास पर लिया। यह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार तथा गण्यमान्य लोग श्रद्धांजलि देने पहंुच गये। उनका अन्तिम संस्था पूरे नागरिक सम्मान के साथ रामघाट पर किया गया। शव यात्रा मंें हजारों लोगों ने भाग लिया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की एक बैठक जौनपुर इकाई कार्यालय पालीटेक्निक चैराहा पर जिलाध्यक्ष डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमे सम्पादक मो0 शकील एवं पत्रकार फूलचंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया । समस्त पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे । उक्त अवसर पर पत्रकार शशिराज सिन्हा शैलेन्द्र यादव के साहू  अरविंद पटेल सूर्यमणि पाण्डेय विवेक पाण्डेय  संतोष यादव रत्नाकर आदि पत्रकार उपस्थित रहे।  पत्रकार भवन में एक शोक सभा का अखिल भारतीय गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पत्रकार फूलचन्द यादव के पिता राजाराम यादव की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया व मो0 शकील सम्पादक की मृत्यु पर भी शोक प्रकट दिया गया। शोक सभा में दोनों दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा।  शोक सभा में कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव, समर बहादुर सिंह, शशिराज सिन्हा, राकेश प्रजापति , पंकज वर्मा  लक्ष्मी शंकर पाण्डेय , क्रान्ति त्रिगुनाइत, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, महेन्द्र गुप्ता, अरूण यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, कैलाश विश्वकर्मा, अरूण उपाध्याय, सुधाकर शुक्ला, प्रमोद तिवारी, शशिकान्त मौर्या, रमश यादव, हीरालाल यादव, ओम प्रकाश यादव, सुशील विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, प्रेमचन्द मौर्या, परवेज, मो0 अब्बास, जुबेर अहमद, अजीत सिंह, सुशील कुमार स्वामी, दीपक मिश्रा सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

Related

news 4071830938670900470

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item