सेंध काट कर चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_940.html
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल डेल्हा गांव में सड़क के बगल स्थित बतूला देवी के पक्के कमरे में पीछे से सेंध काट कर चोर कमरे में रखा पायल, मंगल सूत्र और दो हज़ार नकदी उड़ा दिया। घटना के बारे तहरीर चैकी भीलमपुर चैकी पर दे दिया है। बतूला ने बताया की उसके लड़की की विदाई थी सभी लोग घर के बाहर सोये थे। बुधवार को सुबह उठ कर जब दरवाजा खोला तो पीछे सेंध लगी देख उसके होश उड़ गया। देखा तो जेवर , नकद गायब थे।

