भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करके किया प्रदर्शन

  जौनपुर। उत्तर प्रदेश  की सपा सरकार में भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, बलात्कार, थानों पर खुली लूट, स्त्रियों की मर्यादा के साथ खिलवाड़, लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा सहित अन्य उत्पीड़न को लेकर भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के आदेश पर जनपद के थानों का घेराव करके जबर्दस्त प्रदर्शन  किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर कोतवाली का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान की सपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जायसवाल,  किरन श्रीवास्तव, युवा नेता पंकज जायसवाल, सुनील गुप्ता, सुनील सेठ, मानिक चन्द्र सेठ, अमित जायसवाल, डा. राम सूरत मौर्य, विष्णु सेठ, गोपाल सेठ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।  इसी प्रकार प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने बुधवार को बदलापुर थाने का घेराव किया तथा राज्यपाल  के नाम सम्बोधित ज्ञापन  थानाध्यक्ष छविनाथ सिंह को सौपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  इस सरकार में अपराध लूट, हत्या ,जबरदस्ती भूमि कब्जा गरीब व् दलित की घटनायें आम बात हो गयी है। कानून ब्यवस्था समाप्त हो गयी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ,मण्डल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह , आरके उपाध्याय,  महामन्त्री विनोद शर्मा, सुनील सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश सिंह संजीव शर्मा, जय सिंह सिंह,  बृजेश सिंह, राजमणि सिंह, वरुण सिंह ,सुरेश  शुक्ला, मिथिलेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजद रहे। बिधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुंगराबादशाहपुर नागा बाबा कुटी पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौपा । बिधायक सीमा द्विवेदी ने कहा की पूरे प्रदेश मे कानून ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । थानो पर सपा बिधायक और मंन्त्री की मनमानी चल रही है । लूट हत्या बलात्कार डकैती दिनचर्या की बात बन गयी है । इस अवसर पर राजीव गुप्त, राजेश, श्रीवास्तव पं०श्याम शंकर दूबे ,द्विजेन्द्र त्रिपाठी लवकुश मोदनवाल  ,गिरीश शर्मा सूर्य लाल जायसवाल सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अध्यक्षता शीतला प्रसाद मिश्र एवं संचालन महेन्द्र बिजय शुक्ल ने किया ।







 

 

                        




 




Related

news 3077423671852078931

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item