जौनपुर की भाजपा नेत्रियो ने लखनऊ में भरी हुकर
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_470.html
जौनपुरI भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा “बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में”
आन्दोलन के क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज लखनऊ में विशाल धरना
प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज प्रातः
बस द्वारा भाजपा नेत्री शशि मौर्या, पूनम विश्वकर्मा, अनुपमा राय, मेनका
सिंह व माधुरी गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलायें लखनऊ के लिए
जेसीज चौराहे स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार
उपाध्याय द्वारा बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गयाI महिला
कार्यकर्ताओं के साथ बस में जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्या व जिला मंत्री
धरमपाल कन्नौजिया गएI
जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा की यदि बसपा सुप्रीमो मायावती जी के अन्दर स्त्री गरिमा के प्रति थोड़ा भी सम्मान है तो बहन-बेटियों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को तत्काल पार्टी से निष्कासित करेंI उन्होंने कहा की महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा लगातार संघर्ष करेगीI
जिला महामंत्री गिरीश यादव, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी ने कहा की नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा दयाशंकर की बेटी, बहन के खिलाफ की गयी टिप्पणी शर्मनाक है लेकिन फिर भी मायावती ने उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही करना उचित नहीं समझाI
उक्त अवसर पर रविन्द्र नारायण सिंह, जिला मंत्री सुनील सेठ, अभय राय, राजवीर दुर्गवंशी आदि लोग मौजूद थेI
मुंगराबादशाहपुरI महिला कार्यकर्ताओं की बस मुंगराबादशाहपुर पहुँचने पर जिला उपाध्यक्ष सतीश दूबे के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बस का स्वागत किया और “बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में” “स्वाति तुम संघर्ष करो ह्म तुम्हारे साथ हैं” के नारे के साथ विदा किया गयाI
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बृजेश सिंह, महेंद्र विजय शुक्ला, संतोष मिश्र, मृत्युंजय सिंह, राजीव केसरी, राज पटेल आदि लोग थेI