मां के आंचल में सोया नवजात का हफ्ते बाद पता नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_906.html
जलालपुर( जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव
से मां के आंचल में सोया सोलह जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
बच्चे का अभी तक बरामद करना तो दूर बच्चे का सुराग लगाने में भी पुलिस
नाकाम नजर आ रही है। वही बच्चे की मां सोनी तथा परिजनों की रोते-रोते आंखें
पथरा सी गई है। अब तो उनका बचा खुचा पुलिस से सहारा भी टूटता नजर आ रहा है
।वही बच्चे की मां रो-रो कर कह रही है। कि कुछ दिन और बीत गया तो पुलिस
क्या मै भी अपने लाल का चेहरा नहीं पहचान पाऊंगी ।अब तो ऊपर वाले का ही
सहारा बचा है। वही बच्चे के परिजन थाने का चक्कर लगाते लगाते थक कर चूर हो
गये है ।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अब बच्चे के परिजन ओझा शोखा तांत्रिक
की शरण में चक्कर लगा रहे है।और दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर है।
अपने लाल के प्रति आस लगाए आसमान की तरफ टक टकी लगाए हुए देख रहे है।अब तो
ममता की डोर भी तार तार होती नजर आ रही है।बच्चा मिलने की आशा अब तो
निराशा मे बदलती जा रही है।

