अपने आप में 'वन मैन आर्मी' हैं राजेश गुरू
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_495.html
कहते
है कि मैदान में हारा हुआ व्यक्ति एक बार फिर जीत तो सकता है लेकिन मन से
हारा हुआ व्यक्ति कभी नहीं जीत सकता। आज के समय में हर क्षेत्र चुनौतियों
से भरा है। ऐसे में नवांकुर को अपने कॅरियर को लेकर काफी चिंताए रहती है।
पत्रकारिता का क्षेत्र में दिन—प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही सोशल मीडिया जहां
एक तरफ मुख्य धारा की मीडिया को टक्कर दे रही है। न्यूज पोर्टल के लिए
कम्पीटिशन के दौर में तेजी से साइट को अपडेट करना किसी चुनौती से भरा काम
नहीं है। आज शिराज—ए—हिन्द डॉट काम अपनी अभूतपूर्व सफलता के चौथे वर्ष में
प्रवेश कर गया है। इसके लिए जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पितामह, वरिष्ठ
पत्रकार और हमारे अभिभावक श्री राजेश श्रीवास्तव 'वन मैन आर्मी' है जो
अपने दम पर करोड़ों लोगों को इंटरनेट पर अपने साथ जोड़ चुके है।
शिराज—ए—हिन्द डॉट काम की खबरें सिर्फ जौनपुर तक ही सीमित नहीं रहती है
बल्कि पूर्वांचल, प्रदेश, देश के अलावा अमेरिका, सउदी अरबिया समेत विदेशों
में भी रह रहे हिन्दी भाषियों के लिए एक प्रमुख साइट के रूप में बन गयी है।
जो उन्हें उनकी मिट्टी से जोड़ने का काम करती है। आज पत्रकारिता के
क्षेत्र में युवाओं का तेजी से आगमन हो रहा है कुछ को मीडिया की चकाचौंध
दिखती है तो कुछ को समाज की चिंता सताती है। ऐसे में युवा बेहतर प्लेटफॉर्म
के लिए तरसते रहते है। शिराज—ए—हिन्द डॉट काम ऐसे युवाओं को अपने साथ
जोड़ने का काम कर रहा है और उन्हें पत्रकारिता का क, ख, ग से लेकर एक अच्छा
पत्रकार बनने के गुर सिखाये जा रहे है। उन्हीं की प्रेरणा से ही आज मैंने
भी नया सबेरा डॉट काम नाम से एक न्यूज पोर्टल शुरू कर दिया है।
शिराज—ए—हिन्द डॉट काम के चौथे वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई।
अंकित के. जायसवाल
युवा पत्रकार

