बेटी के सम्मान में धोखे से भेजी गयी एनसीसी के कैडेट

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा एक ऐसा  कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर एक बानगी विश्वास ही नही हुआ लेकिन जब महिला मोर्चा टीम आज लखनऊ रवाना होते समय खिची गयी फोटो को जूम इन करके देखा गया मामला सही पाया गया। बेटी के सम्मान में कार्यक्रम में धोखे से एनसीसी कैडेटो को लखनऊ ले जाया गया।
दर असल आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लखनऊ में आयोजित बेटी के सम्मान में कार्यक्रम में जौनपुर से भाजपा महिला मोर्चा की टीम सूबह 6 बजे रवाना किया गया। इस टीम में महिलाओ को संख्या कम होने के कारण भाजपा नेताओ ने एक चक्रव्यू रचा गया। योजना के अनुसार कल दिन में एनसीसी 5 यूपी बटालियन की 15 लड़कियों को किसी ने फोन करके कहा कि कल दस बजे से लखनऊ में ग्रुप कमाण्डर की एक दिन की ट्रेनिंग है। सभी लोग सूबह पांच बजे तक कालेज गेट के पास पहुंच जाय । कैडेट पूरी तैयारी के साथ सूबह पांच कालेज गेट पर पहुंच गयी। वहां से सभी को जेसिज चैराहे पर ले जाया गया जहां पर भाजपा नेत्रियो के साथ लखनऊ रवाना कर दिया गया। जब लड़कियां लखनऊ पहुंचने पर देखा कि उन्हे एनसीसी के टेªनिगं में नही बल्की भाजपा की रैली शामिल कर दिया तो सभी ने अपने घरो पर काल करके यह जानकारी  दिया। इस जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया है। फिलहाल अब परिजन अपने अपने बेटियों के लौटने का इंतजार कर रहे है। इस बाबत एक परिजन ने नाम न छापने की शर्त पूरी जानकारी दिया है। आप महिला मोर्चा नेत्रियो और भाजपा नेताओ के पिछे खड़ी लड़कियों की फोटो को देख सकते है कि वे कौन युवतिया है।
इस मामले पर शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय से जानकारी चाही कि लखनऊ कौन कौन नेत्रियां गयी है तो उन्होने मात्र तीन महिलाओ का नाम बताया जब उनसे नेत्रियो के पिछे खड़ी लड़कियों के बारे में पुछा गया तो उन्होने पहचानने से इंकार कर दिया। कहा सभी कार्यकर्ताओ को नही पहचानता हूं।


Related

news 7517314082271611915

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item