पांच में दो समस्यायें निपटाया
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_514.html
जौनपुर। सपा कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए जिलाउपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराना भी सरकार की उपलब्धि में आता है। कार्यकर्ताओं को समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही सरकार का भविष्य तय करती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को हमेशा जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि सरकार के कार्यो की जानकारी ग्राम स्तर पर पहुंचायें। इस मौके पर पांच में से दो समस्याओं का निस्तारण कराया गया। हिसामुद्दीन, गजराज यादव, रिजवान हैदर, संदीप, मनोज, वसीम अहमद, नागेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मेहदी हसन आदि मौजूद रहे।

