बेपटरी चल रही विद्युत आर्पूिर्त

जौनपुर। जनपद में बिजली आपूर्ति को लेकर त्राहि त्राहि मच गयी है। हायतोबा मचने के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है।  बिजली का आलम यह है कि निहायत कम आपूर्ति हो रही है। जिला मुख्यालय पर 12 घण्टे भी बिजली नहीं मिल रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कही दो घण्टे तो कही तीन घण्टे आपूर्ति की जा रही है। पेयजल के लिए लोग पेरशान है। जनप्रतिनिधि इस समस्या पर चुप्पी साधे है। छोटे उद्योग धन्धे बन्द हो गये है। बिजली पर आधारित प्रतिष्ठान ठप पड़े हुए है। बिजली आपूर्ति के मामले के मामले में जनपद को बी श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया। जबकि आस्वासन समय समय पर दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस आस्वासन को पूरा नहीं कर रहे है। किसी भी जिले के विकास में बिजली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसानों को भी समय से बिजली नहीं मिलती। धान की रोपाई भी तरीके से नहीं हो सकी। जहां रोपाई हुई वहां ट्यूबेल बन्द रहने से फसलें सूख रही है। जिले भर में जर्जर खंभे और तार विभाग की मनमानी  का हाल बता रहे है। ट्रान्सफार्मर जलने के बाद बदलवाने के लिए लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। बिजली समस्या को लेकर हर क्षेत्र में प्रदर्शन और चक्का जाम कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा है। विकास नहीं हो पा रहा है। खेतों को पानी की जरूरत है लेकिन बिजली गायब है। इसको लेकर हाय तोबा मची हुई है । रात रात भर अंधेरा छाया रहता है। 

Related

news 6719798264456910735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item