लूट और छिनैती में दो बदमाश गिरफ्तार

 जौनपुर। मीरगंज थाने की पुलिस ने लूट और छिनैती के दो अन्र्तजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मीरगंज थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह अपराधियों की तलाश में गोधना तिराहे पर मौजूद थे कि  मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम जगदीशपुर के दक्षिणी पोखरे पर शिवमंदिर पर कुछ बदमाश इक्ट्टा है । इस पर उन्होने घेरेबन्दी की अभियुक्तो को पुलिस के आने की सूचना हो गयी और वे  भागने का प्रयास किये किन्तु पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया व दो अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गये । गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी के दौरान एक अदद कट्टा 315 बोर व दो कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद हुआ । अभियुक्तांे ने बताया कि अगहुआ नहर पर अपने साथी पंकज सिंह पुत्र हेम सिंह ग्राम जंघई ठकुरान थाना सरायममरेज जनपद इलहाबाद व पिन्टु सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम सुरज पट्टी थाना सरायममरेज इलहाबाद के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मार कर  डिग्गी से 1 लाख 10 हजार रुपया लूटा था । पंकज सिंह यह मोटर साइकिल व 10 हजार रुपया मुझे दिया था । पकड़े गये बदमाशों में लाल साहब यादव पुत्र काशीराम यादव ग्राम हरीपुर पट्टी थाना सरायममरेज जनपद इलहाबाद , अजय कुमार उर्फ अर्जुन मिश्र पुत्र संतोष कुमार मिश्र निवासी ग्राम  जंघई दुबान थाना सराय ममरेज जनपद इलाहाबाद हैं।

Related

news 5912542115126000513

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item