पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी: प्रवीण श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_527.html
जौनपुर। शीतला चौकिया स्थित एक विद्यालय में रविवार को पौधरोपण किया गया।
पौधे का रोपण कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगोविन्द लाल श्रीवास्तव ने
किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धुंवाधार हो रहे पेड़ों की कटाई से
पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती
है कि इसे बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करे। चेयरमैन मनमोहन लाल
श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी पर पेड़ों के बगैर मानव जीवन अधूरा है। धरती
पर हरियाली तभी आएगी जब हम उसका श्रृंगार पौधरोपण से करेंगे। विद्यालय के
प्रबंधक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के
लिए आज के समय में पौधरोपड़ महती आवश्यकता है। हर नागरिकों को चाहिए कि वह
कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये और उसकी निगरानी भी करे। सौ पुत्रों के बराबर
एक वृक्ष होता है। अगर हमें स्वच्छ वातावरण में रहकर खुले में सांस लेनी
है तो इस कार्य के लिए सभी को प्रेरित करना होगा। सरकार इस कार्य के लिए
समय-समय पर अभियान चलाती रहती है लेकिन पौधों के सुरक्षा पर ध्यान ही नहीं
देती जिससे हमारा संकल्प अधूरा ही रह जाता है। वृक्षों से हमे हर तरह के
फायदे होते हैं लेकिन इस पर लोगों द्वारा अमल नहीं किया जा रहा है। पेड़ों
से पृथ्वी हरी-भरी दिखती है और मिट्टïी के कटान को भी रोकती है। श्री
श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों से भी इस कार्य में बढ़चढ़ कर आगे आने की अपील
की। इस मौके पर दिनेश चन्द्र गुप्त, दीवानी न्यायालय के अवकाश प्राप्त
पेशकार उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कामता प्रसाद डाक विभाग समेत तमाम गणमान्य
लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

