ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कार्यवाही के नाम पर लीपापोती

    मछलीशहर, जौनपुर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा पर कब्जा कर लिया गया। ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद राजस्व कर्मियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती किया जा रहा है।
    मालूम हो कि उक्त ग्राम में ग्रामसभा खाते की भूमि है जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने छप्पर, टीनशेड आदि डालकर कब्जा कर लिया है। इसके बाबत गांव के कर्मराज यादव द्वारा तहसील व थाना दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन राजस्व कर्मचारियों द्वारा केवल कागजों पर कार्यवाही किया जा रहा है।
    कुल मिलाकर कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती किया जा रहा है। वहीं शिकायतकर्ता द्वारा उच्चाधिकारियों को भी कार्यवाही करने के लिये प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन इसके बावजूद भी कार्यवाही के नाम कुछ भी नहीं हो रहा है।

Related

news 1378634077795662557

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item