ऐतिहासिक दियावां महादेव मंदिर में किया गया पौधरोपण

 मछलीशहर, जौनपुर । स्थानीयतहसील क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक दियावांनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में ग्रुप आफ ह्यूमिनिटी संस्था के सदस्यों द्वारा ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 25 से अधिक पेड़ लगाये गये।
    इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत संस्थाध्यक्ष इन्द्रेश तिवारी व मंदिर पुजारी ने पौधरोपण करके किया। तत्पश्चात् श्री तिवारी ने बताया कि इस समय सूखा, बाढ़, महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आम बात हो गयी हैं जिसका प्रमुख कारण पर्यावरण प्रदूषण ही है। ऐसे में हम सभी को चाहिये कि अधिकाधिक संख्या में वृक्ष लगायें और पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनायें।
    कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने 5-5 पौधा लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जय प्रकाश मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर उमेश मिश्रा, जटाशंकर, मुरलीधर यादव एडवोकेट, रिंकू तिवारी, शिवशंकर यादव, नन्हे दुबे, जेपी तिवारी, चन्द्रमा मिश्रा, रमेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 9156518558105796402

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item