मढ़ैया हत्याकाण्ड का खुलासा, भाई ही निकला राजनाथ का हत्यारा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_589.html
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गत दिवस घर के सामने स्थित मड़हे में सोते समय गला रेंत करके की गयी हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा मृतक का भाई है।
मालूम हो कि मड़हे में सोये अधेड़ राजनाथ यादव की गला व पेट पर निर्दयतापूर्वक चाकू से वार करके हत्या कर दिया गया। इस दौरान उनका 6 वर्षीय पोता सब कुछ देखा। पुलिस छानबीन में लगी कि तभी सुराग मिली कि हत्यारा मृतक का भाई भइया लाल यादव है जो घटना के 3 दिन पहले अपनी पत्नी गीता को लाठी से मारा-पीटा था। इस दौरान उसने अपने भाई राजनाथ को भी मारने की बात कही थी। इसी संदेह केराकत पुलिस ने उसे स्थानीय रेलवे स्टेशन से पकड़ ले गयी।
पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि भाई राजनाथ की गर्दन व पेट पर चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या करने के बाद वह घर से भाग गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 4/25ए के तहत् मुकदमा दर्ज कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक चर्चा रही कि मामला आशनाई का रहा।