भदोही : पर्यावरण होगा संरक्षित, सुखद होगा जीवन

  भदोही। सामाजिक संस्था ह्यूमन एजूकेशन डेवलपमेन्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सुरियावां विकास खण्ड के कोछिया गांव में एक आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों में पौध वितरण करने के साथ पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संस्था के संयोजक हरीश सिंह ने कहा कि सुखद जीवन के लिये पर्यावरण संरक्षण को बल दिया जाना अति आवश्यक है। कहा वृक्ष हमारे जीवन के प्रमुख अंग है, इनके बिना जीवन की कल्पना करना भी व्यर्थ है। श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, वह आने वाले समय के लिये बहुत घातक है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि यदि उन्हें कहीं पर भी पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिले तो उसे रोकने के लिये संबंधित अधिकारियों को सूचित करने में कत्तई संकोच न करे। कहा आज के परिवेश में लोगों को वृक्ष की महत्ता पता नहीं है। जिसके कारण पर्यावरण का विनाश हो रहा है। जगह जगह बाढ़, भू-स्खलन जैसी गंभीर समस्यायें इसी की देन हैं। इस मौके पर निरंजन कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार पाण्डेय, विश्वजीत राय, सत्येन्द्र द्विवेदी, चन्द्रबालक राय, सत्तार अली, महेन्द्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related

news 639503308693637667

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item