मनीष गुप्ता को मिला गोल्ड मेडल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर “गोमती” की एक बैठक अध्यक्ष ला0 मनीष गुप्ता की अध्यक्षता मे ला0 डा0 जी0सी0 सिंह के क्लिनिक पर सम्पन्न हुई। जिसमे  लायन्स मण्डल 321 ई0 के अधिष्ठापन समारोह के विषय पर चर्चा हुई उक्त कार्यक्रम मे ला0 दीपक चिटकारिया को एम जे एफ की सदस्यता ग्रहण करने पर क्लब की तरफ से माल्यार्पण  व पिन लगाकर सम्मान किया गया। मण्डल 321 ई0 का अधिष्ठापन समारोह दिनांक 31 जुलाई  को वाराणसी के एक होटल मे सम्पन्न हुआ। जिसमे अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रथम ला0 नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे। समारोह का प्रारम्भ होटल गेटवे (ताज) से एक शोभा यात्रा परेड के रुप मे प्रारम्भ होकर होटल सूर्या पर समाप्त हुआ। जिसमे मण्डल 321 ई0 के अधिकांश क्लबो ने सहभागिता की। परेड मे बैनर प्रेजेन्टेशन व सहभागिता के लिए पूर्व घोषित मेडलो मे लायन्स क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष ला0 मनीष गुप्ता को लायन्स मल्टीपल कौन्सिल चेयरपर्सन के द्वारा सर्वोत्तम प्रस्तुती करण के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसी क्रम मे क्लब के पूर्व अध्यक्ष ला0 दीपक चिटकारिया ने एम जे एफ मेल्विन जोन्स फेलोद्ध  की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात पूर्व अन्तराष्ट्रीय निदेशक ला0 डा0 जगदीश गुलाटी व अन्तराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ला0 नरेश अग्रवाल जी ने ला0 चिटकारिया को  एम जे एफ पिन व बोधित्व माला प्रदान कर एम जे एफ की सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यक्रम मे लायन्स गोमती के सेवाकार्याे की सराहना की गयी। बैठक मे अगस्त माह मे किये जाने वाले शताब्दी वर्षीय सेवा कार्य पे चर्चा हुई। जिसमे हर माह भूख से निवृत्ति कार्यक्रम को लगातार करने की सहमति बनी। बैठक का संचालन सचिव ला0 दिनेश श्रीवास्तव ने किया। व अभार डश्रथ्  ला0 डा0 जी0सी0 सिंह ने किया। उक्त बैठक मे ला0 दीपक चिटकारिया का मुख्य रुप से सम्मान ला0 सुधाकर मौर्य, ला0 प्रतिमा गुप्ता, ला0 धीरज साहू, ला0 डा0 सुलोचना सिंह, ला0 अनिल अग्रहरी, ला0 प्रियम्बदा सिंह, ला0 पंकज श्रीवास्तव, ला0 शिवशंकर साहनी, ला0 सुभाष सोनकर, ला0 सुधीर साहू, ला0 धर्मेन्द्र गुप्ता, ला0 गणेश साहू, आदि ने किया।

Related

news 6826034559555556094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item