एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर उतारा मौत के घाट ,सनसनी

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में एक युवक अपने पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। मौत के घात उतारने के बाद पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर माईके वालो की तहरीर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलास में जुट गयी है। घटना  के पिछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।
खेतारासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के निवासी अखिलेश कश्यप की शादी एक जून 2009 को भुड़कुड़हा गांव में रेखा के साथ हुई शादी के तीन वर्ष तक दोनो हसी खुशी जीवन यापन कर रहे थे। इस बीच एक बेटी का जन्म हुआ। बेटी के घर में आते ही दोनो में धीरे धीरे खटास शुरू हो गया आये दिन विवाद होने लगा। विवाद के कारण रेखा अपने माईके चली गयी। बाद में दोनो तरफ पंचायत हुई उसके बाद रेखा अपने ससुराल आ गयी। एक वर्ष पूर्व रेखा ने एक और बेटी को जन्म दिया तो एक फिर से दोनो में तकरार हो गयी। जिसके कारण अखिलेश अपना घर छोड़कर दिल्ली चला गया। बीते शनिवार को अखिलेश अपने गांव आया तो फिर दोनो में तनातनी हो गयी। बीती रात करीब एक बजे अखिलेश ने रेखा के गर्दन पर धारदार हाथियार से प्रहार करके मौत की नीद सुलाने बाद फरार हो गया। दोनो बेटी की चीखपुकार सुनकर उसके घर अन्य सदस्य मौके पर जाकर देखा तो रेखा खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि रेखा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।


Related

news 2878633135590599674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item