धरना प्रर्दशन को सफल बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षक ने बनायी रणनीत

  जौनपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर सम्पूर्ण प्रदेश में 4 अगस्त को अपने बहुप्रतिक्षित मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुये जनपद जौनपुर में भी उसी के अनुक्रम में  व्यापक और ऐतिहासिक बनाने के लिए शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष नरसिंह बहादुर  सिंह व जिला मंत्री सुधाकर सिंह के साथ उपाध्यक्ष द्वय समर  बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश दूबे के साथ केराकत तहसील के विभिन्न विद्यालयों जैसे गोवर्धन इण्टर कालेज मुफ्तीगंज, इण्टर कालेज बेलाव, पब्लिक इण्टर कालेज, शिवमूर्ति बालिका इण्टर कालेज खर्गसेनपुर, इण्टर कालेज थानागद्दी, सुखमय इण्टर कालेज बेहड़ा,  जनता इण्टर कालेज रतनूपुर, इण्टर कालेज रेहारी पतरही, इण्टर कालेज चन्दवक तथा गणेश राय इण्टर कालेज डोभी पर उपस्थित होकर शिक्षक कर्मचारियों से उक्त धरना-प्रदर्शन में भारी संख्या में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया।
    संगठन के प्रदेशमत्री रमेश सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं सातवें वेतन आयोग विसंगति जैसी ज्वलंत समस्याओं का सरकार ने निराकरण नहीं किया तो संगठन आर-पार लड़ाई लड़ने के लिए कटिबध है।


Related

news 8539637267420329591

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item