राष्ट्रीय महाकुंभ का आयोजन सात अगस्त को भदेवरा में होगा कार्यक्रम

 
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)  उदय जन सेवा समिति के तत्वावधान में नाग पंचमी के मौके पर सात अगस्त को भदेवरा गाँव में राष्ट्रीय महाकुंभ महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य, पुस्तक व किसान मेला, प्रकृति महोत्सव, खेल-कूद स्पर्धाएं होंगी।  साथ ही सखी मेला में बच्चों व महिलाओं के लिए लोकप्रिय प्रतियोगिताएँ भी होंगी।
                       कार्यक्रम के संयोजक उदयभानु सिंह ने उक्त आयोजन की जानकारी देते हुये बताया कि इस महाकुंभ में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें आल्हा सम्राट फौजदार आल्हा प्रस्तुत करेंगे व गायिका इंदु यादव कजरी प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में होने वाले किसान मेला में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जहां किसानो को जानकारी दी जायेगी वहीं कृषि यन्त्र प्रदर्शनी व दुधारू पशु प्रदर्शनी भी लगेगी। स्वास्थ्य मेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर व योग शिविर लगेंगे। पुस्तक मेला में ज्ञानवर्धक विषयों पर परिचर्चा होगी तथा प्रकृति महोत्सव में स्वच्छता अभियान व पौधरोपण के कार्यक्रम होंगे।

Related

news 9052088305155660500

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item