शिक्षकों के समय से विद्यालय न आनें पर नाराज अभिवावकों ने विद्यालय में की तालाबंदी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_84.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर),
बिशुनपुर बसवत गांव में पिछले एक माह से विद्यालय में तैनात शिक्षकों के
लेट लतीफ आनें की वजह से नाराज अभिवावकों तथा ग्रामीणो ने सोमवार को
विद्यालय मे ताला जड दिया। जिसकी वजह से सम्बन्धित शिक्षकों में अफरा तफरी
का माहौल बना रहा। आरोप है कि बिशुनपुर बसवत गांव में स्थित
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हमेशा लेट आते है जिसकी वजह से वहां पढ़ने
जानें वाले बच्चे इधर उधर खेलते रहते है। आये दिन शिक्षक इसी तरह से लेट
आते है जिसकी वजह से विद्यालय में पढनें वाले बच्चों का भविष्य चौपट हो
रहा हे। रोज की भांति सोमवार को भी जब शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय
नही पहुंचे तो ग्रामीण संदीप यदुवंशी, प्रभाकर यादव, बीपी यादव, दूधनाथ,
इन्द्रासन,कृष्ण कुमार, राजमणि, अजय आदि ने विद्यालय में ताला बंद कर
दिया। जब एक घंटे विलम्ब ये शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो ताला बंद देख हैरान
हो उठे। अन्त में ग्रामप्रधानों के समक्ष ग्रामीणो को शिक्षकों नें भवष्यि
में समय से विद्यालय आनें का आश्वासन दिया तब जाकर नाराज ग्रामीणों ने
विद्यालय का ताला खाेला और विद्यालय में पठन पाठन शुरू हुअा। इस वाकये की
चर्चा क्षेत्र में दिनभर होती रही।

