राज्य कर्मचारी आन्दोलन की रणनीति बनाये : जिला अध्यक्ष

जौनपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 द्वारा मॉगों के पूर्ति हेतु दिनांक 10 अगस्त से तीन दिवसीय घोषित सम्पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने जन जागरण के अन्तर्गत बिक्रीकर विभाग में गेट मीटिंग किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता बीबी सिंह संरक्षक व्यापारकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने किया।
        सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारी समस्याओं पर सरकार की उदासीनता पर गहरा अक्रोश व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए जन जागरण कार्यक्रम हेतु प्रान्तीय अध्यक्ष ई0 हरिकिशोर तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी, महामंत्री अतुल मिश्र, पॉच अगस्त को जनपद भम्रण पर आ रहे है प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा सिचाई विभाग में आयोजित सभा को अपरान्ह 3 बजे सम्बोधित किया जायेगा। उन्होंने अपील किया कि सभी कर्मचारी आम सभा में सम्मलित होकर प्रान्तीय पदाधिकारियों के विचारों को सुने। जिलामंत्री सीबी सिंह ने कर्मचारियों की लम्वित मॉग कैशलेश चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन बहाल करने, माकान किराया भत्ता को डीए की भांति मूल वेतन में जोडने आदि मॉगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरकार को आगह किया कि यदि मॉगों पर तत्काल शासनादेश जारी नही होता है तो कर्मचारी, शिक्षक 10 अगस्त से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे जिससे जो राजकीय कार्य प्रभावित होगा उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सरकार का होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष संघर्ष समिति ई0 बीएन दूबे, कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह सहित व्यापारकर विभाग के अरूण कुमार सिंह जिलामंत्री, लल्लू सोनकर, अशोक कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रेश पटेल, तारा चन्द्र उपाध्याय, आशू, केशव प्रसाद स्टेनो, सुबास चन्द्र सिंह, देवेन्द्र मिश्र, युगविजय सिंह विष्ट, सन्दीप सिंह, प्रदीप उपाध्याय, राजेश कुमार, अर्जुन प्रताप यादव, रवि प्रकाश, देव कुमार, अभिषेक दूबे, शेषनारायण, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरूण कुमार सिंह मंत्री व्यापार कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ्र ने किया। उक्त जानकारी जिला मंत्री सीबी सिंह ने दिया है। 

Related

news 8061932490452920944

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item