प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : सिराज मेंहदी

जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल प्रदेश प्रभारी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनायेगी। 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान जिस तरह से प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ कांग्रेस को लिया है। उससे ये बात स्पष्ट हो गयी है। यही नहीं 29 जुलाई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस तरह से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लाखों कार्यकर्ताओं को एक मंच के नीचे लाकर सीधा संवाद किया उससे न सिर्फ कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश है बल्कि अब वे विधानसभा चुनाव में तन-मन-धन से लग गये है। दो अगस्त को वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने शुरु हो गये है। यही नहीं इस रोड शो में हजारों मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन के जरिए कार्यकर्ता पहुंचेंगे। केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश में वन मैन शो की सरकार चल रही है। मोदी जी जो चाहते है वही पूरी कैबिनेट व पार्टी करती है। ऐसे में अब लोगों का मन मोदी सरकार से ऊब चुका है क्योंकि उन्होंने जो वायदे किये थे उसे पूरा करने में अब तक नाकाम साबित हुए है। केंद्र की मोदी सरकार को दो वर्ष पूरा हो चुका है। महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल सका। विदेश नीति पूरी तरह से फ्लाप साबित हुई। पड़ोसी देश पाकिस्तान व चीन लगातार सीमा का उलंघन कर देश में घुसपैठ कर रहे है और सरकार चैन की नींद सो रही है। चुनाव के समय मोदी जी का नारा था कि हम एक सर के बदले कई सर लेकर आयेंगे पर आज जिस तरह से जम्मू कश्मीर में पड़ोसी देश लगातार घुसपैठ कर हमला कर हमारे सैनिकों को शहीद कर रहे है मोदी जी सर लाना तो दूर पाकिस्तान में जाकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने का काम कर रहे है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुंडे माफियाओं का राज पूरे जिले में चल रहा है उससे इस सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह उठा दिया है। बुलंदशहर में जिस तरह से मां-बेटियों के साथ खुलेआम गैंगरेप सड़कों पर किया जा रहा है। ये इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश की अखिलेश सरकार चाचा भतीजे के विवाद में फंसी है और प्रदेश की जनता का कोई भी हला भला नहीं हो रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें अब कांग्रेस पार्टी की ओर टिकी हुई है। जिस तरह से पार्टी नेतृत्व में ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व प्रभारी गुलाम नबी आजाद के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी सहित कई बड़े नेताओं को एक मंच पर लाकर प्रदेशवासियों को गुलदस्ता पेश किया है वो काबिले तारीफ है और शीला दीक्षित जैसी अनुभवी महिला को इस प्रदेश की बागडोर सौंपने की जिम्मेदारी हम सबके कंधों पर आ गयी है। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और विकास की नई राह पर हमेशा प्रदेश चलेगा। इस मौके पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह, देवराज पाण्डेय, रमेश मिश्रा, बृजेश तिवारी, मो. नासिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

politics 8992109499500151873

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item