वृद्ध ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_90.html
जौनपुर । जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवल डगरा गांव के मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। के कराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानन्द गांव निवासी 60 वर्षीय जयनाथ सरोज ने गृह कलह से आजिज आ करके सोमवार को घर से निकल गया और पचवल डगरा के मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गया और औडिहार से जौनपुर आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। इसके बाद वहां भारी भीड़ लग गयी और पुलिस तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी।

