जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अन्तर्गत अकबरपुर गांव में घर के बाहर सो रही महिला महिला के पैर से पायल उतारने के बाद शोर मचाने पर चोर अपनी साइकिल छोड़कर फरार हो गया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी रेनू यादव व उसका पति रिकू यादव रविवार को रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे कि चोर रेनू के दोनो पैर का पायल उतार लिया और आहट मिलने पर उसने शोर मचाया तो चोर साइकिल छोड़कर भाग निकला। सूचना देने पर पुलिस ने साइकिल अपने कब्जे में लिया और मौके पर जाकर छानबीन किया।