हादसे में एक की मौत ,तीन घायल

 जौनपुर। जिले के खेतासराय थाने के सामने रविवार की रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। गम्भीर रूप से एक घायल युवक को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में भर्ती कराया। बताते हैं कि मनेछा गांव निवासी अरविन्द (25) पुत्र दसावन अपने मौसी के बेटे मनोज (30) पुत्र राजपत निवासी मिथलीपुर थाना खुटहन के साथ खेतासराय कस्बा में बच्चे के जन्मदिन पर केक लेने आया था। केक लेकर दोनों बाइक से घर मनेछा जा रहे थे। थाने के गेट के सामने विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। बाइक चला रहे अरविन्द की मौके पर मौत हो गयी। इस हादसे में घायल मनोज को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी चोटें आयी लेकिन दोनों घायला अवस्था में घटना स्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये।

Related

news 2771378153521056513

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item