साढ़े चार लाख शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_65.html
जौनपुर। जिले के आये दिन हो रही शराब की बरामदगी दर्शाती है कि यहां अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। आरोप है कि पुलिस इसको बेचवाने में भूमिका का निर्वाह कर जेब भरती है। पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को रात में थाना सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने साढ़े चार लाख की शराब के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमीन पकडी से एक महिन्द्रा पिकअप को पकड़ा और उसपर लदी मध्यप्रदेश से तस्करी कर लायी गयी 119 पेटी अबैध शराब और 10 लीटर ओपी फर्जी रैपर और होलोग्राम बरामद किया किया। पुलिस ने विवेक उर्फ नवीन सिंह पुत्र सतेन्द्र बहादुर निवासी भदैले थाना खेतासराय , विकास यादव पुत्र अमरजीत निवासी जमीन पकडी थाना सरायख्वाजा तथा नितेश मोदनवाल पुत्र सूरज प्रसाद निवासी गोरारी थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया । बरामद अबैध शराब 119 पेटी में कुल 5712 शीशी है । जिस पर बाँम्बे विस्की का रैपर लगा है । बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये है । इस गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।

