जुआ खेल रहे आठ गिरफ्तार

जौनपुर। थाना लाइनबाजार की मियांपुर चौकी पुलिस ने मतापुर से जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना लाइनबाजार अन्तर्गत चौकी इंचार्ज मियापुर पारस नाथ यादव ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मातापुर  जगदीश पट्टी  रेलवे क्रासिंग के किनारे से जुआ खेलते हुए प्रदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव ग्राम शिवापार थाना लाइनबाजार , सुशील कुमार गुप्ता पुत्र शिवबाबू गुप्ता मोहल्ला परमानतपुर थाना कोतवाली जौनपुर , रवि सोनकर पुत्र लल्ला सोनकर ग्राम नेवादा थाना जफराबाद को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो की तलाशी व जुआ स्थल से 1920 रुपया नगद, तथा तीन मोटर साइकिलों को सीज किया गया तथा दो गाडियों को लावारिस में दाखिल किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध  धारा 13 जुआ अधि0 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा गया  इसी प्रकार चौकी इंचार्ज चौकिया बालेन्द्र यादव ने आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास से जुआ खेलते संदीप साह पुत्र केदार नाथ साह ग्राम भंण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर , खदेरु राम पुत्र गंगाराम ग्राम इसापुर थाना कोतवाली जौनपुर , राकेश साहू पुत्र राजा परीक्षित ग्राम भंण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर, सुरजीत कुमार पुत्र स्व0 रामचन्द्र ग्राम भंण्डारी थाना कोतवाली जौनपुर तथा अजीत कुमार पुत्र स्वतंत्र कुमार ग्राम रसुलाबाद थाना कोतवाली  को गिरफ्तार किया गया । जुआ स्थल से कुल 5350 रुपया नगद बरामद किया गया । आठो अभियुक्तों कि विरुद्ध  धारा 13 जुआ अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा गया ।

Related

news 7458567234588857641

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item