बन्द हो महिलाओं पर अत्याचार

जौनपुर। बहुजनमुक्ति मोर्चा की जिला इकाई ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय भान गौतम ने कहा कि आज देश भर में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार किया जा रहा है जिससे भय और दहशत का वातावरण बन रहा है। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। महिलाओं का घर से निकलना असुरक्षित हो गया है। उन्होने कहाकि आदि वासियों को बेवजह नक्सली घोषित किया जा रहा है तथा उनके जल जंगल और जमीन को पूंजीपतियों के हाथ सौपा जा रहा है। केन्द्र सरकार पदोन्नति में आरक्षण नहीं दे रही है। बेतहासा मंहगाई बढ़ाकर देश के मूल निवासियों को विकास के नाम पर विनाश की नीति अपनायी जा रही है। जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करती है। वक्ताओं ने कहा कि गुजरात में अनुसूचित जाति के निर्दोष युवकों को गाय का चमड़ा निकालने के आरोप में नंगा कर बेरहमी से पीटा जा रहा है तथा बेगुनाह मुसलमानों को आतंकवादी घोषित किया जा रहा है। इन सबकों बन्द किया जाय। सभा में गोपाल सोनकर, पिकू गौतम, गुलाब यादव, डा0 रमापति गौतम, राय साहब, संगीता, सुभाष यादव, अर्जुन साहू, विजय प्रजपति, रामजीत, रामआसरे, महेन्द्र निषाद आदि मौजूद रहे।

Related

news 6650379904197935596

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item