दलित उत्पीड़न पर भाकपा का प्रदर्शन

  जौनपुर । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ,दलित मुक्ति मंच एवं खेत मजदूर यूनियन ने दलित उत्पीड़न को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सभा मंे वक्ताओं ने कहाकि देश में आजादी के 66 वर्ष बाद भी दलितों के साथ हो रहा अमानुषिक व्यवहार और दलित उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है। देश में जातीय संघर्ष संघर्ष बढ़ाकर देश की एकताऔर अखण्डता को चूर करने का प्रयास किया जा रहा है। गुजरात में दलितों के साथ जो व्यवहार हुआ। वह घोर निन्दनीय है। कानून का शासन जो अपराध को परिभाषित कर रहे हों उसे दण्ड देता है न कि व्यक्ति विशेष इस तरह कानून और शासन को चुनौती देता है। उन्होने मांग किया किया कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को दण्डित करने एवं दलितों को देश के विकास एवं जनतंत्र के मुख्य अंग की रक्षा की पूरी गांरटी दी जाय। दाषियों को कठोर दण्ड दिया जाय। केन्द्र एवं राज्य सरकारों को निर्देशित किया जाय कि दलितों के जान माल की सुरक्षा प्रदान किया जाय एवं तथाकथित गोरक्षा समितियों को प्रतिबन्धित किया जाय। प्रदर्शन में  इन्दजीत पाल, अशोक कुमार, बलिभद्र मिश्र, किरन शंकर रघुवंशी, जफर अहमद सहित दर्जनों लोग मोजूद रहे।

Related

news 5032074305658126330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item