जौनपुर। केराकत केातवाली ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में एकअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धारा 376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त करिया पासी पुत्र मुन्नी पासी ग्राम पसेवा थाना केराकत को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पसेवा से ही गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।