हड़ताल कर होमगार्ड जवानों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। उ0प्र0 होमगाड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी  एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वावधान में  होमगार्ड के जवानों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष होमगार्ड एकत्रित हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलन्द की। जिलाध्यक्ष शेष मणि यादव ने कहा कि शत प्रतिशत ड्युटी दी जाय तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया जाय। कहा कि जवानों के रिटायरमेण्ट पर तथा आकस्मिक मृत्यु पर परिजनों को 20 लाख रूपया दिया जाय। रामधनी , महेन्द्र गौतम, अनिल कुमार राय, विनय मौर्य, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार एसोसिएशन के सुइथा कला ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा प्रदेश संगठन के आह्वान पर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक बिना आमद कराए कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा 8 अगस्त को गांधी  स्मारक पार्क लखनऊ में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में किया जाएगा। एसोसिएशन की मांग है कि जैसे हिमांचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली के समस्त होम गार्डों को सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा नियमित कर दिया गया है उनको पुलिस के बराबर वेतन ड्यूटी एवं फण्ड बोनस आदि की सुविधाएं मिल रही है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी सर्वाेच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के आगे हमारा संगठन झुकने वाला नहीं है। कार्य बहिष्कार करने वालों में प्रवीर सेन उपाध्याय, राम अचल,विरेंद्र वर्मा, बलराम वर्मा, रामपाल बिन्द, राम दास बिन्द,राज शेखर मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, लीलू सिंह, प्रेम चन्द बिन्द, राम अवध विन्द, सुरेश चंद्र पाण्डेय, रबींद्रनाथ सिंह आदि रहे।

Related

news 8826907813623658393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item