सदिग्ध परिस्थितियों में जलनें से मां–बेटे की मौत

गौराबादशाहपुर(जौनपुर)  स्थानीय थानाक्षेत्र के पौनी हसनपुर गांव में एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पुत्र सहित जलने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे दहेज के लिये जलकर मारने का आरोप लगाया है। 
           गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत पौनी गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सविता यादव 26 तथा उसका पुत्र आर्यन  सेामवार की रात खाना खाकर घर में बने कमरे में सोने के लिये गये थे। तडके उनके कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों ने दरवाजा तोड कर देखा तो दोनों मां बेटे बुरी तरह से जले हुये थे। परिजनों नें तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसपर घटना स्थल पर  पहुचे थानाध्यक्ष ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सविता के मायके ग्राम गौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ से आये उसके पिता नें अपनी पुत्री को दहेज के लिये सास ससुर ननद जेठान के उपर जलाकर मार डालनें का आरोप लगाया। फिलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर थानें में नही दी गयी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानतें हुये छानबीन में लगी थी।

Related

news 4102800916716885903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item