बिजली के शेड्यूल से किसान परेशान
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_607.html
जलालपुर। क्षेत्र में किसानों की स्थित बिजली के शेड्यूल की
अनियमता से तथा लो बोल्टेज से रातों की नींद हराम कर दिया है ।जलालपुर
बिद्युत उपकेन्द्र पर त्रिलोचन फीटर से प्रधानपुर ,खरकपुर लोहगाजर समेत कई
गाँवों की बिजली कनेक्शन काटकर बराई से यह कहकर जोड़ दिया कि लोड अधिक है
।इजरी का उपकेन्द्र प्रारंभ होते ही फिर त्रिलोचन में जोड़ दिया जायेगा
।परन्तु इजरी का प्रारंभ हुए कई महीना गुजर गया ।अभी तक उक्त गाँवों का
कनेक्शन बराई से काटकर त्रिलोचन में नहीं जोड़ा गया ।जिसकी वजह से किसान धान
की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि एक तरफ शेड्यूल से समस्या है तो
दूसरी तरफ लो बोल्टेज से है । बिजली को भले ही उत्तर प्रदेश सरकार चौदह
घंटे देने की घोषणा की है वह दावा खोखला साबित हो रहा है। जो बिजली भी
मिलती है वह बिभागीय कर्मचारी की लापरवाही की भेट चढ़ जा रही जितनी बिजली
किसानों को मिलती है उसमें पचहत्तर प्रतिशत लो बोल्टेज कि शिकार बन जाती है
।शेष पच्चीस प्रतिशत बिजली में धान की रोपाई कैसे की जायेगी।क्षेत्रीय
जनता ने बराई फीडर को अलग किये जाने की मांग की है।

