प्रतिबंध के बावजूद देर रात तक बज रहे हैं डीजे
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_905.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय कस्बे व आसपास के क्षेत्रो में प्रशासन द्वारा रात दस
बजे के बाद डीजे बजानें पर प्रतिबंध के बावजूद देर रात तक धड़ल्ले से डीजे
बजाये जा रहे हैं जिसकी वजह से आम नागरिकों को बेह परेशानी उठानी पड़ रही
है।
जहां प्रशासन आम
नागरिको को परेशानी से बचानें के लिये रात दस बजे के बाद डीजे बजानें पर
रोक लगानें की बात करता है वही गौराबादशाहपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों
में स्थिति एकदम विपरीत है। बीते दिनों में क्षेत्र के दर्जनों गावों में
आयी बारातों में रात एक से दो बजे तक धड़ल्ले से डीजे तेज आवाज में बजाया जा
रहा है जिससे लोगों की नींद हराम हो जा रही है। इन बेखौफ डीजे संचालको पर
पुलिस का भी कोई खौफ नही रह गया है तथा शाम को बारात निकलते समय कस्बे से
गुजरनें वाले डीजे भी तेज आवाज में संगीत बजाते हुये गुजरते है जिसकी वजह
से दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अगर कोई आम नागरिक इन्हे मना
करता है तो ये डीजे संचालक मारपीट पर भी अमादा हो जाते हैं। माननीयों के
कस्बे से गुजरनें पर तत्काल सारी व्यवस्था चाकचौबंद करनें वाली पुलिस भी इन
कानफोड़ू डीजे संचालको पर नकेल नही कस पा रही है। इस सम्बन्ध में
थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित का कहना है कि अभी मामला उनके संज्ञान में हैं,
रात दस बजे के बाद बजनें वाले डीजे संचालको के डीजे को जब्त कर उनके
विरूद्ध विधिक कार्यवायी तत्काल की जायेगी।
