विराज ठाकुर बने हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_644.html
जौनपुर । शनिवार को हिन्दु युवा वाहिनी के जेसिज चैराहा पर स्थित कार्यालय पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय व मण्डल प्रभारी अमृत सिंह भोला के उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गयी । जिसमें हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकारिण विस्तार हेतु जौनपुर के जिलाध्यक्ष के घोषणा पर विचार किया गया । कार्यकारिणी के सभी सदस्यो द्वारा एक मत से विराज ठाकुर को जिलाध्यक्ष घोषित किया । इस मौके पर जिला प्रभारी श्रीरीश मोदनवाल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता , नगर अध्यक्ष हिमांशु यादव , राजवीर सिंह राजा , अभिषेक शुक्ला , लाला अंकित श्रीवास्तव , सतीश सिंह कुसिंया , आकाश सिंह , विशाल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

