पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी व बसपा नेता पाणिनी सिंह ने छोड़ा हाथी का साथ, थामा स्वामी का दामन

जौनपुर। पुराने हाथी के साथी स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा से नाता क्या तोड़ा कि यूपी के कई बसपा नेता अब हाथी से उतरने को तैयार ही नही बल्की मायावती के खिलाफ बिगुल बजाने के मुड में आ गये  है। इसकी बनगी आज देखने को मिली लखनऊ में आयोजित स्वामी प्रसाद के एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में। इस बैठक में जौनपुर से दो बसपा के दिग्गज नेता ने बसपा से नाता तोड़कर स्वामी प्रसाद से हाथ मिला लिया है। जिसमें बसपा के पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी है। दूसरे पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयर मैन व 2012 विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे पाणिनी सिंह है। ये दोनो नेता आज हजारो कार्यकर्ताओ के साथ बीएसपी को छोड़कर स्वामी के साथ हो गये। इनके अलावा अभी जिले से  कई दिग्गज नेता बसपा से नाता तोड़ने का  मन बना लिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सदर सीट पर पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे तेजबहादुर मौर्या पप्पू और वर्तमान प्रभारी अशोक मौर्य को मायावती बाहर का रास्ता दिखा सकती है।  

Related

news 2806691317383067100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item