आॅनलाइन ट्रेडिंग का जताया विरोध

जौनपुर। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने गुड एण्ड सर्विस टैक्स एवं वायदा कारोबार, आॅनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में गुरूवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें कहा गया है कि केन्द्रीय सरकार  द्वारा व्यापारियों पर मनमाने  कानून थोपने का काम किया जा रहा है।  केन्द्र की सरकार व्यापारियों की समस्याओं के प्रति संवेदन शून्य है। यह सरकार व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों को बगैर विश्वास में लिए व बगैर इस कानून की जटिलताओं व सहूलियत के बारे में बिना बताएं व बगैर जानकारी दिये इस कानून को व्यापारियों पर जबरन थोपना चाहती है। उसी कड़ी में वायदा कारोबार जिससे बिचैलियों का धंधा फल-फूल रहा है और आम आदमी बेतहाशा महंगाई का सामना कर रहा है। वहीं आॅनलाइन ट्रेडिंग के द्वारा आम खरीदारों के साथ ठगी की जा रही है और सरकार को राजस्व की हानि हो रही है और मध्यमवर्गी दुकानदार का कारोबार बंद होने के कगार पर है जिससे आने वाले समय में हमारे देश के मध्यवर्गीय व्यवसायी को दिवालियापन व बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है।

Related

news 7437225331624181874

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item