नई मीडिया की सुबह के रूप में अवतरित है शिराज़ ए हिन्द डॉट काम : डॉ 0 मनोज मिश्र
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_806.html
शिराज ए हिन्द डॉट कॉम को हमारी बहुत शुभकामनायें। जौनपुर में नई
मीडिया को स्थापित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार भाई राजेश श्रीवास्तव जी को
बहुत धन्यवाद। आज जब पत्रकारिता नित नई चुनौतियों एवं नये दायित्वों से
ओतप्रोत है वहां जौनपुर में नई मीडिया की सुबह के रूप में अवतरित शिराज़े
हिन्द डॉट काम ने उम्मीदों को एक नई रोशनी दी है। पत्रकारिता के उद्देश्यों
एवं आदर्शों पर अपनें विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी नें कहा था कि
पत्रकारिता का पहला उद्देश्य जनता की इच्छाओं -विचारों को समझना और उन्हें
व्यक्त करना है ,दूसरा उद्देश्य जनता में वांछनीय भावनाओं को जागृत करना और
तीसरा उद्देश्य सार्वजनिक दोषों को निर्भयता पूर्वक प्रकट करना है।
आज
सूचना ही शक्ति है।जिसके पास जितनी सूचना वह आज उतना ही शक्तिशाली है।
जनपद की खबरों को इस ऑनलाइन मीडिया नें वैश्विक समाज तक पहुचने में अपनी
महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है ।आज शिराज़े हिन्द डॉट काम नें अपनी लेखनी
से सच को समाज के सामनें प्रस्तुत कर उसके अंतर्मन को प्रभावित किया है।
इसकी अपार लोकप्रियता इसी बात का संकेतक है। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में
अभी मीडिया की जिम्मेदारी पूरी नहीं हुई है।आज भी ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ की
समस्याओं को व्यापकता से उजागर करने एवम सांस्कृतिक पक्षों को वैश्विक पटल
पर ले जाने की जरूरत है। मेरी शुभकामनायें सदा शिराज़ ए हिन्द डट काम के
साथ हैं ,आशा है यह न्यूज पोर्टल आम जनमानस की उम्मीदों पर सदा खरा
उतरेगा।
है
डॉ 0 मनोज मिश्र
प्राध्यापक पत्रकारिता एंव जन संचार विभाग
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर

