आम लोगों की आवाज हैं शिराज ए हिंद डाट काम : अजय शुक्ल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_932.html
शिराजे हिंद डाट काम के गौरवमयी तीन साल पूरा करने पर मुझे
अपार खुशी हो रही है। आज के आर्थिक युग में यह आम लोगों की आवाज सफलता के
साथ उठा रहा है।यह तो एक कटु सत्य है कि नामी गिरामी अखबारों का अब आम
खबरों से कोई अधिक सरोकार नहीं रह गया है।इस माहौल में शिराजे हिंद डाटकाम
आम नागरिकों के साथ बिना किसी स्वार्थ के मजबूती से खडा है।पूर्वाचल में
पहली बार आज से तीन साल पहले 28 जुलाई को राजेश श्रीवास्तव ने शिराजे हिंद
डाट काम की शुरुआत की थी।अब इसकी विश्व स्तर पर पहचान है। खाडी और दूसरे
देशों में रोजगार के सिलसिले में रहने वाले यूपी के लोगों के बीच यह काफी
लोकप्रिय है।भारत के महानगरों मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद में भी
इसके काफी संख्या में पाठक हैं। तेजी से यह प्रगति के पथ पर अग्रसर
है।कितनी भी व्यस्तता हो मैं खुद शिराज ए हिंद डाट काम की खबरों को
प्रमुखता से पढता हूँ।यह भी कहने मे खुशी हो रही है कि शिराजे हिंद डाट
काम की खबरों पर मुख्यमंत्री कार्यालय व प्रशासनिक अधिकारी भी नजर रखते
हैं।कई लोगों को राहत मिली है।राजेश जी को एक बार फिर ढेर सारी
शुभकामनाएं।लगातार शिराजे हिंद डाट काम प्रगति के पथ पर आगे बढ ता रहे। इस
खुशी के मौके पर मैं सशरीर वहां नहीं हूं लेकिन मेरे मन 28 जुलाई को वही
रहेगा।मेरी प्यारी वन टच टीम के सदस्य सहारा ब्यूरो चीफ हसनैन कमर दीपू,
हिंदुस्तान के इंद्रजीत सिंह मौर्य ईटीवी ,अब्बास भाई, संपादक रामजी
जायसवाल , जी न्यूज अजीत , दूरदर्शन आरिफ भाई , वीरेंद्र पांडे , ओपी
जायसवाल , हिम्मत सिंह आदि सभी राजेश जी का हमेशा मनोबल बढाते रहेंगे।
शुभकामनाओं सहित
अजय कुमार शुक्ल,
वरिष्ठ संवाददाता ,स्वतंत्रत वार्ता ,
हैदराबाद तेलंगाना।9985026331
अजय कुमार शुक्ल,
वरिष्ठ संवाददाता ,स्वतंत्रत वार्ता ,
हैदराबाद तेलंगाना।9985026331

