खाता न खुलने से विद्यार्थी परेशान
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_817.html
मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के कई दर्जन विद्यालयों में छात्रवृत्ति जैसे
सरकारी योजनाओं का लाभ पाने का सपनाविद्यार्थियो में पूरा होते नही दिखाई
पड़ रहा है ।सबसे बड़ी दिक्कत बैंको में खाता न खोलने से आ रही है।बैंक में
खाता न खुलने से जहां विद्यालय के प्रबन्धक , प्रधानाचार्य परेशान हैं वहीँ
अभिभावकों के लिये चिंता का सबब बना हुआ है ।
बताते है कि शासन की नीति के अनुसार विद्यार्थियो के छात्रवृत्ति का पैसा अब सीधे खाते में भेजे जाने का निर्देश है ।शिक्षा विभाग भी कागजी आदेश सभी कालेजों में भेज कर अपना कोरम पूरा कर चुका है ।लेकिन नये आदेश का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं ।होरिलराव इंटर कॉलेज कुंवरपुर के प्रधानाचार्य रामनयन सिंह का कहना है कि खाखोपुर ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक ने छात्रों का खाता खोलने से मना कर दिया गया है ।प्रबन्धक के मनमानी रवैये से सैकड़ों छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति से बंचित होते नजर आ रहे है ।यही शिकायत अन्य विद्यालयों की भी है ।जिलाधिकारी व शिक्षाविभाग के अधिकारियों से मांग की गयी है कि बैंको में खाता खोलने का निर्देश जारी किया जाय अन्यथा लाभार्थी लाभ से बंचित रह जायेगें।खाता न खुलने से अभिभावकों में भी आक्रोश है ।