बैठक कर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय घेरने की बनाई रणनीति
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_784.html
मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के बृजराजी भोलानाथ सिंह इण्टर
काँलेज मतरी मथुरा में माध्यमिक बित्त विहीन प्रधानाचार्य व् शिक्षक महा
सभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई।बैठक के
दौरान मुख्य अतिथि छोटे लाल यादव ने सभी प्रधानाचार्यो एंव शिक्षको से अपील
किया कि आगामी 01 अगस्त से माध्यमिक शिक्षा निदेशक लखनऊ का कार्यालय को
घेरने के लिए अपने विद्यालयों को बन्द करके अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ
पहुँचे।विशिष्ट अतिथि माध्यमिक वित्त विहीन प्रधानाचार्य महासभा के
प्रान्तीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने उपस्थित सभी प्रधानाचार्यो एंव
शिक्षको में हुंकार भरते हुए कहा कि अब लड़ाई निर्णायक होगी बिना मानदेय
लिए हम वापस नही आएँगे चाहे आमरण अनशन करना पड़े।बैठक उपस्थित सभी
प्रधानाचार्यो एंव शिक्षको ने एकमत से लखनऊ चलने तथा मानदेय के लिए अनवरत
धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।बैठक में श्याम धर मिश्र,विकास
सिंह,सुरेन्द्र दूबे,श्याम सुंदर उपाध्याय,धर्मेन्द्र यादव,सतीश दूबे आदि
उपस्थित रहे।संचालन प्रकाश चन्द पाल जिला महामंत्री ने किया तथा आभार अजय
श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

